साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 19 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक

  • मेष और तुला राशि वालों के लिए लाभदायक सप्ताह, बुध गोचर से होगा फायदा
  • मेष से मीन राशि वालों का जानें 19 से 25 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ यह सप्ताह धन वृद्धि की स्तिथि के लिहाज से बढ़िया साबित हो सकता है। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास इस सप्ताह पूर्ण होते नज़र आएंगे। इस सप्ताह जीवनसाथी तथा प्रेमी के प्रति प्रेमभाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर स्तिथियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। यात्राएं हो सकती है। सरकारी कार्यो में कुछ रूकावटें आ सकती है किन्तु कार्य पूर्ण हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आलस्य के चलते कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखे।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को कोई अतिरिक्त कार्य प्राप्त हो सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोग नए कार्य की शुरुआत की रुपरेखा को अंजाम दे सकते है। धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। कर्ज से सम्बंधित मामलों में इस सप्ताह राहत मिलेगी। मकान, जमीन तथा प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यो में सरकारी अड़चने प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के आखरी दिनों में सेहत का ध्यान रखे तथा अपनी वाणी पर संयम बनाये रखे। जोखिम वाले कार्यो से अपने आप को दूर रखे।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह आपको अन्य श्रोतो द्वारा अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। नौकरी कर रहे जातको को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। तथा नौकरी से सम्बंधित नए विकल्प सामने आ सकते है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने बाला है। आलस्य में वृद्धि हो सकती है अतः सचेत रहे सभी कार्य समय से पूर्ण करे। सप्ताह के अंत में कुछ व्यापारिक दिक्कतें आपको मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करे।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का भरपूर सहयोग पुरे सप्ताह आपके ऊपर बना रहेगा जिसके चलते आपको सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होती रहेगी। भाई-बहनो से आर्थिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह कपडे, सोना इत्यादि पर आपका धन खर्च हो सकता है। इस सप्ताह व्यर्थ की यात्रा तथा धन का खर्च बना रह सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह भाई-बहनो का सहयोग आपको भरपूर प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातको को अच्छे अबसर की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपके रुके कार्यो को आगे बढ़ाने में अपनी मदद कर सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चल रही तकलीफों में राहत मिल सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम की जरुरत महसूस हो सकती है। इस सप्ताह अचानक से हुआ किसी प्रकार लाभ आपको ख़ुशी प्रदान कर सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह आप अपने पराक्रम के बल पर नौकरी तथा व्यापार में नयी उंचाई प्राप्त कर सकते है। कार्यक्षेत्र में कार्यो की अधिकता के चलते कुछ तनाव महसूस कर सकते है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद में न उतरे। संतान से सुखों की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ को लेकर स्तिथियां पुरे सप्ताह बढ़िया बनी रहेगी।आप अपने आप में एक नयी ऊर्जा का संचार मेहसूस कर सकते है। आर्थिक स्तिथियां पहले से और अधिक मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर स्तिथियां में सुधार होगा।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह आपकी दैनिक गतिवधियों में अचानक से बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां आपके अनुरूप बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में स्तिथियां अच्छी बनेगी। पैतृक सम्पति को लेकर किसी प्रकार के चल रहे वार्तालाप आपके पक्ष में हो सकता है तथा साथ ही साथ आर्थिक स्तिथि में भी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। बाहरी लोगो से संपर्क आपको लाभ दिला सकते है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह धन लाभ की स्तिथियां उजागर हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को कुछ कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त हो सकता है। व्यपारी वर्ग के लोगो के लिए सप्ताह लाभ देने बाला रहेगा। सरकारी कार्यो में रुकावट प्राप्त हो सकती है। पिता से मतभेद संभव है। माता द्वारा सुखों की प्राप्ति हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते है।सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत का ध्यान रखे सेहत से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यर्थ के तनावों से अपने आप को दूर रखे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह आलस्य में वृद्धि होने के कारण आपके कार्य देरी से पूर्ण हो सकते है अतः आलस्य से बचे। छात्र वर्ग को पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी तथा व्यापार कर रहे जातको को अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलती रहेगी। इस सप्ताह व्यापार को लेकर दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा किन्तु कुछ थकावट महसूस कर सकते है। धन प्राप्ति के योग निर्मित हो सकते है। उपहार तथा सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ यह सप्ताह काम काज को लेकर आपको कुछ अवरोधो का सामना करना पड़ सकता है। पिता से मतभेद या पिता को कष्ट संभव है। स्वास्थ्य को लेकर स्तिथि ठीकठाक बनी रह सकती है। इस सप्ताह शत्रु वर्ग से सचेत बने रहे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को अच्छे लाभ की प्राप्ति मिल सकती है। अटके हुए पैसो को लेकर स्तिथियां आपके पक्ष में आ सकती है। नशीले पदार्थो के सेवन से दुरी बना कर रखे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत धनलाभ के साथ हो सकती है। भाइयो का सहयोग दैनिक कार्यो में मददगार साबित हो सकता है। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धि हासिल कर सकते है। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन को लेकर स्तिथियां अच्छी होती नज़र आएगी। इस सप्ताह आपके अहंकार तथा क्रोध में वृद्धि हो सकती है जिसके चलते आपकी छवि धूमिल होने की संभावनाएं बन सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यो में मनोकुल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते है। धन को लेकर स्तिथियां पहले से और अधिक मजबूत होती नज़र आ सकती है। स्वास्थ्य की स्तिथि उत्तम बनी रहेगी। नौकरी तथा व्यापार कर रहे जातको के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया व्यतीत हो सकता है। किसी चीज को लेकर आपके मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   19 Feb 2024 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story