साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक

  • जानें किन राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा अप्रैल का आखिरी सप्ताह
  • मेष राशि में त्रिग्रही योग का अद्भुत संयोग
  • वृषभ समेत इन 5 राशियों को बंपर लाभ

मेष लग्नराशि (Aries):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी बनी रहेगी। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे तथा व्यापारिक लाभ प्राप्ति निर्मित हो सकते है। सप्ताह का मध्य भाग आपको शारीरिक परेशानियां दे सकता है साथ ही आपके खर्चो में वृद्धि संभव है। अतः धन का व्यय पूर्ण सोच विचार कर ही करें। इस सप्ताह भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा तथा उनके द्वारा आपको लाभ की प्राप्ति मिल सकती है। इस सप्ताह धार्मिक क्रिया कलापों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। प्रेम सम्बन्धो को लेकर इस सप्ताह सकारात्मक रिजल्ट आपको मिल सकते है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपको धन सम्बन्धी मामलो में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। किसी को दिया हुआ धन इस सप्ताह आपको वापस मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा तथा व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए अधिक लाभ तथा मुनाफे वाला बना रहेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। तथा उनके साथ कही घूमने जा सकते है। छात्रवर्ग के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग शारीरिक परेशानियां दे सकता है। अतः सेहत का ध्यान रखे। साथ ही अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।

मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में ही धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। सहकर्मियों तथा अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको इस सप्ताह प्राप्त होगा। इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में आपके खर्चो में वृद्धि संभव है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या थी तो वह इस सप्ताह दूर हो सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ के वाद विवाद से अपने आप को दूर रखे अन्यथा आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। इस सप्ताह छोटे मोटे धन लाभ आपकी खुशियाँ बड़ा सकते है। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला बना रहेगा। इस सप्ताह आपको संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन खुशियों भरा बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखे सप्ताह के अंत में कुछ शारीरिक परेशानियां हो सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ की यात्रा तथा व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक किसी प्रकार का लाभ मिलने से आपको खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के हिसाब से सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा। इस सप्ताह आप किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते है जो की आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह मिले जुले फल देने वाला बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है। अधिक दौड़ भाग के कारण आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। धन लाभ हो सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपका साहस तथा पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्य आसानी से समय से पूर्ण कर लेंगे। इस सप्ताह भाई लोगों द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। हो सकता है कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग इस सप्ताह कम प्राप्त हो। व्यापारियों के लिए पूर्ण सप्ताह लाभकारी बना रहेगा। किसी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में न उतरे उचित रहेगा।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी व्यापार से सम्बंधित अच्छे समाचार आपको प्राप्त हो सकते है। नए कार्यो की प्राप्ति हेतु यह सप्ताह अच्छा व्यतीत हो सकता है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कार्यो के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोगियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह संतोषजनक बना रहेगा। इस सप्ताह आप सुखद पारिवारिक जीवन व्यतीत कर सकते है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्चा आपका हो सकता है। धनलाभ के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आपको मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए सप्ताह अच्छे समाचार देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग द्वारा आपके कार्यो की प्रशंसा की जा सकती है। जो जातक सरकारी कार्यो से जुड़े है उनके लिए सप्ताह अच्छे लाभ देने के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपके धनकोष में वृद्धि के अच्छे अवसर बने रहेंगे। छात्रों तथा संतान के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपको कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा कोई कार्य जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे उसमे इस सप्ताह सफलता मिलने की अच्छी सम्भावना है। सप्ताह का मध्य भाग यात्राओं तथा खर्चो से भरा बना रह सकता है। इस सप्ताह कार्यो को लेकर दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी बनी हुई थी तो इस सप्ताह उसमे राहत महसूस करेंगे। छात्र वर्ग का अपने क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा। अधिकारी वर्ग द्वारा इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपको नौकरी तथा व्यापार से अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यो से प्रसन्न बने रहेंगे तथा कार्यो में आपकी साहयता के लिए आगे आएंगे। इस सप्ताह आप अपनी संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते है तथा संतान सुख प्राप्त करेंगे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अच्छे रिजल्ट देने वाला बना रहेगा। उनको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध को लेकर कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। सप्ताह के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो में हिस्सेदारी बढ़ सकती है। नौकरी व्यापार को लेकर अच्छे समाचार इस सप्ताह आपको मिल सकते है। इस सप्ताह आपके जीवन साथी को पदलाभ तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की सेहत का ध्यान रखे तथा उनके साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते है। धन लाभ के लिहाज से सप्ताह पक्ष में बना रहेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक:➤ ॐ इस सप्ताह आपको चल रही शारीरिक तकलीफों में राहत की प्राप्ति मिल सकती है। कार्यो को लेकर बनायीं जा रही योजनाए इस सप्ताह आपको सफलता दे सकती है। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते है। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को कुछ परेशानी मिल सकती है। इस सप्ताह कार्यो की अधिकता आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग अचानक धन का लाभ दिला सकता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   20 April 2024 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story