साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन के आवागमन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विधार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कई प्रकारों के विचारो के चलते मन विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ बनी रह सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ तनाव दे सकता है वाणी पर संयम रखे।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह सरकारी तथा प्रॉपर्टी के कार्यो में आपको लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह उत्तम समाचार तथा आर्थिक लाभ की संभावना है। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों तथा परिवार वालो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी गण प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का साथ आपको कोई लाभ दिला सकता है। नौकरी कर रहे जातको को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन से जुडी समस्याओं में इस सप्ताह आपको राहत मिलेगी। अचानक से अटका हुआ पैसा इस सप्ताह आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्कता बनाये रखे। सप्ताह का अंत कुछ समस्या दे सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारो से वैचारिक मतभेद रह सकते है। मन को शांत रखने का प्रयास करें उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। इस सप्ताह पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में अनबन हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते है। धन का निवेश सोच समझ कर करे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्यर्थ के खर्चे तथा भाग दौड़ आपको परेशान कर सकते है। धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छे समाचार मिल सकते है। सेहत सम्बन्धी मामलो में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य से सम्बंधित कोई यात्रा का योग बन सकता है। भाग्य का साथ बना रहने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। क्रोध से बचे।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह व्यापार से सम्बंधित प्रयासों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। नौकरीपेशा वर्ग को थोड़ा सावधानी के साथ अपने कार्यो को करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो मै चल रही परेशानी समाप्त होगी। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते है। संतान की और से परेशानी रह सकती है।पेट से सम्बंधित कोई विकार रह सकता है। आलस्य से बचे। जीवनसाथी द्वारा लाभ मिल सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह लोगो से मतभेद रह सकता है। नोकरी पेशा बाले जातको को थोड़ा संभल कर रहना पड़ सकता है। बेरोजगार जातको को रोजगार मिल सकता है। आर्थिक स्तिथि को लेकर इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते है। नए लोगो से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपके पराक्रम में कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावनाएं बन सकती है। नौकरी कर रहे जातको को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते है। माता से प्रेमभाव बढ़ेगा। भागदौड रहने से शारीरिक कमजोरी रह सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता हैं। भाग्य का साथ मिलने से कार्य पूर्ण होते रहेंगे। सेहत का ध्यान रखे। धन लाभ मिलेगा।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह अन्य श्रोतो से अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा चल रही कोई पुरानी बीमारी में राहत प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। तथा नौकरी से सम्बंधित नए विकल्प सामने आ सकते है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने बाला है। वाणी व्यवहार पर संयम रखे। धार्मिक कार्य में भाग लेंगे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को अतिरिक्त कार्य प्राप्त हो सकते है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों में राहत प्रदान हो सकती है। धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। मकान, जमीन तथा प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यो में अड़चने दूर हो सकती है। व्यर्थ के कार्यो से दूर रहे। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। संतान से मन मुटाव संभव है। निवेश से बचे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धि हासिल कर सकते है। किसी प्रकार की व्यापारिक डील आपके पक्ष में आ सकती है। अटके हुए पैसो को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती है। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन को लेकर स्थितियां अच्छी होती नज़र आएगी। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन को लेकर स्थितियां पहले से और अधिक मजबूत होती नज़र आ सकती है। कार्यो में मनोकुल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।नौकरी तथा व्यापार कर रहे जातको के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया व्यतीत हो सकता है। स्वास्थ्य की स्तिथि उत्तम बनी रहेगी। उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते है। आलस्य से बचे।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   25 Jun 2023 6:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story