पटना में बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, कई स्कूलों में लाइव प्रसारण

पटना में बच्चे  देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, कई स्कूलों में लाइव प्रसारण
  • पटना के निजी स्कूल के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं
  • इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है
  • गांधी मैदान में बुधवार को बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई है

डिजिटल डेस्क, पटना। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार की शाम को होगी। इसको लेकर बिहार में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब भारत एक नया इतिहास बनाएगा। इसका सीधा प्रसारण राजधानी के स्कूली छात्र-छात्राएं देखेंगे।

इसके लिए पटना के निजी स्कूल के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान में बुधवार को बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई है। इसे लोग खुले मैदान से देख सकेंगे।

इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित हाई स्कूल में भी विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षा वार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का लाइव दिखाया जाएगा।

कई स्कूलों द्वारा छात्र - छात्राओं को इसरो का लिंक भेजा गया है, जिससे वे घरों में बैठकर लैंडिंग देख सकें।

डीएवी बीएसईबी में भी प्रोजेक्टर लगाकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा, जिससे स्कूली विद्यार्थी चंद्रयान 3 का मिशन को देख और समझ सकेंगे।

इसके अलावा भी कई स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया गया है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Aug 2023 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story