Upcoming Film The One: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच-अवेटेड फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।रिलीज से पहले बड़े क्रिएटिव बदलाव किए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच-अवेटेड फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।रिलीज से पहले बड़े क्रिएटिव बदलाव किए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की दोबारा शूटिंग और री-एडिटिंग की जा रही है। इसके साथ ही फिल्म की डायरेक्शन टीम में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

'द वन' को लेकर आया अपडेट

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत से जुड़े रहे दीपक मिश्रा और द वायरल फीवर (TVF) की ओरिजिनल टीम अब इस प्रोजेक्ट को लीड नहीं कर रही है। खबरों के मुताबिक, नीरज कोठारी और साहिर रजा अब फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और एकता कपूर के निर्देशन में काम कर रहे हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स शुरुआत से ही इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में दोबारा शूटिंग का फैसला सिद्धार्थ मल्होत्रा के कहने पर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, एक्टर ने खुद 17 दिनों की शूटिंग की मांग की थी। इस दौरान खास तौर पर फिल्म के क्लाइमैक्स और एक्शन सीन्स को दोबारा तैयार किया जा रहा है।

ये एक लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्म है। साल 2024 में इसकी अनाउंसमेंट की गई थी, जिसमें सिद्धार्थ को लीड रोल में कास्ट किया गया था। 'द वन' की रिलीज डेट में पहले भी कई बदलाव हो चुके हैं फिल्म को शुरुआत में 2025 में रिलीज करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद रिलीज डेट को मई 2026 और फिर 28 अगस्त तक टाल दिया गया। अब ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Created On :   22 Aug 2026 1:58 PM IST

Tags

Next Story