सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी के नाम का किया रिवील, शेयर की खुबसूरत फर्स्ट फोटो

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी के नाम का किया रिवील, शेयर की खुबसूरत फर्स्ट फोटो
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। इस समय कपल अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बीते साल 15 नवंबर 2025 को उन्होंने बेटी का वेलकम किया था। अब उन्होंने बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है इसी के साथ बेटी के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। इस समय कपल अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बीते साल 15 नवंबर 2025 को उन्होंने बेटी का वेलकम किया था। अब उन्होंने बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है इसी के साथ बेटी के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है। फोटो में राजकुमार राव और पत्रलेखा बेटी का हाथ थामे दिखे। इस पोस्ट के देखने के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों पोस्ट पर कई सारे कमेंट कर रहे हैं।

ये है राजकुमार और पत्रलेखा की बेटी का नाम

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं 'पार्वती पॉल राव।' फैंस और सेलेब्स उनकी पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। तारा सुतारिया ने हार्ट बनाया दीया मिर्जा ने लिखा- पार्वती से मिलने के लिए इंतजार कर रही हूं। सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर ने प्यार दिया है।

मालूम हो कि ये नाम भगवान शिव की पत्नी और गणेश और कार्तिकेय की मां का है। पार्वती नाम की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है इस नाम का मतलब है 'पहाड़ों की बेटी'। मां पार्वती हिंदू धर्म में शक्ति और करुणा के मेल का प्रतीक हैं अपने बच्चे का नाम पार्वती रखने का मतलब है धैर्य, शक्ति और शांति जैसे गुणों को अपनाना। मालूम हो कि पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। उन्होंने चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर बेटी का वेलकम किया।


Created On :   18 Jan 2026 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story