सोशल मीडिया ट्रेंड: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया 'वायरल 2016' ट्रेंड, फोटोज शेयर कर बोली- 'जिंदगी नरक बन गई थी'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2026 शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड जबर्दस्त तरीके से फॉलो किया जा रहा है। इसके तहत लोग अपनी एक दशक पुरानी यानी साल 2016 की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसके साथ लिखा जा रहा है, '2026 ही नया 2016 है।' आलिया भट्ट् से लेकर करीना कपूर तक तमाम फिल्मी सितारे भी इस ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी साल 2016 की पुरानी यादें ताजा की हैं। मगर, साथ ही कुछ खराब अनुभवों का जिक्र भी किया है।
यह भी पढ़े -बी प्राक से पहले इन अभिनेताओं को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, चर्चे में रहा कॉमेडियन का अपहरण
कंगना ने किया पोस्ट
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साल 2016 की फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि शुक्र है यह साल 2026 है। अगर उन्हें पहले पता होता कि दस साल बाद जिंदगी इतनी सुकून वाली होगी तो वह तब इतनी दुखी नहीं होतीं।
साल 2016 में मिले लीगल नोटिस का किया जिक्र
कंगना ने फोटोज के साथ लिखा है 'अचानक सबको 2016 की याद क्यों आने लगी'? यह साल मेरे करियर का एक जरूरी पड़ाव था, 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी, लेकिन फिर 2016 के जनवरी में मेरे एक कलीग ने मुझे वह विवादित लीगल नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिला दिया और इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स में बांट दिया'।
यह भी पढ़े -रानी मुखर्जी के फिल्मी करियर के 30 साल पूरे, 'मर्दानी 3' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिर दहाड़ेंगी 'शिवानी शिवाजी रॉय'
बोलीं- 'सफलता जहर बन गई थी'
कंगना रनौत ने आगे लिखा है, 'सफलता जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। लोगों ने पक्ष लिए और कई और कानूनी लड़ाईयां हुईं। अगर दस साल पहले मुझे पता होता कि मैं 2026 में अपने सभी मील्स में कार्ब्स खाऊंगी, बहुत हंसूंगी और 2016 का सारा ड्रामा कुछ वर्षों बाद किसी के लिए कोई मायने नहीं रखेगा, तो सच कहूं मैं उस समय इतनी दुखी नहीं होती। भगवान का शुक्र है कि यह 2016 नहीं है और हम 2026 में हैं'। बता दें कि कंगना ने जिस लीगल नोटिस की बात की है, वह ऋतिक रोशन ने भेजा था। दोनों के बीच कानूनी नोटिसों की लंबी जंग चली थी।
Created On :   17 Jan 2026 6:51 PM IST












