सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द रचाने जा रहे शादी, वायरल हुआ शादी का कार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। वे अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मी गलियारों में हलचल मची हुई है। फैंस भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। खबर सामने आ रही है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब फाइनली विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दिन शादी रचाएंगे रश्मिका और विजय
कुछ टाइम से खबरें सामने आ रही थीं कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाला है, लेकिन अब फाइनली दोनों की शादी की डेट रिवील हो गई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 26 फरवरी को शादी रचाएंगे। विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि विजय देवकोंडा और रश्मिका की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे रिपोर्ट्स की मानें तो 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में रिसेप्शन किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से किसी तरह की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। शादी की इन खबरों के बीच विजय और रश्मिका को हाल ही में मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां दोनों अलग-अलग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना होते नजर आए।
गुपचुप की थी सगाई
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। हालांकि, उन्होंने सगाई की खबर अनाउंस नहीं की, लेकिन बाद में जिन अलग-अलग इवेंट्स में वे शामिल हुए, उनमें दोनों ने इससे इनकार भी नहीं किया। इसके बाद से ही दोंनों को लेकर चर्चाए बढ़ती गई।
Created On :   16 Feb 2026 6:55 PM IST












