Rajpal Yadav cheque bounce case: विजेंद्र सिंह से लेकर सोनू सूद, डायरेक्टर प्रियदर्शन तक, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को इन-इन लोगों ने दिया काम का ऑफर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। वे चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में 11 रातें बिता चुके हैं। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को केस की सुनवाई हुई थी लेकिन एक्टर को कोई राहत नहीं मिली थी। एक्टर ने कोर्ट में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बेल की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने जमानत नही दी। जिसके बाद सोमवार, 16 फरवरी को यानी आज एक्टर की बेल अर्जी पर सुनवाई होनी है। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने आगे बढ़कर उनकी मदद करने का वादा किया है। कुछ लोगों ने राजपाल यादव को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया है और एडवांस में पैसे भी दे दिए हैं। मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद उन पर खूब पैसों की बारिश होने वाली है।
एक्टर विजेंदर सिंह ने किया कास्ट
बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घोषणा की है कि उन्होंने अपनी फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट कर लिया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में ये भी बताया कि संजू सैनी इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।
सोनू सूद ने भी दिया एडवांस
सोनू सूद ने सबसे पहले ऑफिशियल तौर पर राजपाल यादव की हेल्प करने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कास्ट कर लिया है और साइनिंग अमाउंट अभी ही दे दिया है।
गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो में भी आएंगे नजर
गुरु रंधावा भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक म्यूजिक एल्बम में एक्टर को साइन कर लिया है इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी दे दिया है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप भारतीय 'धुरंधरों' की जीत पर गदगद सितारे, बोले- 'भारत वर्सेज पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक रहेगा'
द वायरल फीवर ने भी किया काम देने का वादा
द वायरल फीवर ने भी राजपाल यादव की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। गुल्लक, कोटा फैक्ट्री और पंजायत जैसी सीरीज बनाने वाले टीवीएफ ने अपनी अगली सीरीज में एक्टर का कास्ट करने का वादा किया है।
प्रियदर्शन ने विलन के लिए राजपाल को किया कास्ट
वहीं, प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि वो राजपाल यादव ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तबसे उनके संग काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म में विलेन के रोल के लिए राजपाल यादव को साइन किया था। अब उन्होंने उनकी फीस बढ़ा दी है।
Created On :   16 Feb 2026 1:31 PM IST












