अपकमिंग फिल्म: 'महाशिवरात्रि' पर महेश बाबू ने रिलीज किया फिल्म 'नागाबंधम' का टीजर, महादेव के अवतार में दिखें विराट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है।सिनेमा का महाशिवरात्रि पर्व से गहरा रिश्ता रहा है ऐसे इस खास मौके पर पैन इंडिया फिल्म 'नागबंधम' का खौफनाक टीजर कुछ ही देर पहले महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में विराट कर्ण लीड रोल में नजर आएंगे। टीजर से पहले फिल्म का पोस्टर दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
महेश बाबू ने जारी किया फिल्म का टीजर
नागबंधम एक आगामी बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है और यह अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में हैं। इसका टीजर आज महाशुवरात्रि के शुभ अवसर पर सुपरस्टार महेश बाबू ने जारी किया है। महेश बाबू ने फिल्म 'नागबंधम' का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'नागबंधम' के टीजर में महादेव के रूप में विटार कर्ण का किरदार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
ढाई मिनट से अधिक की अवधि वाले इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी यह शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़े -फरवरी के तीसरे हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये शानदार फिल्में और सीरीज
कब रिलीज होगी फिल्म
'नागबंधम' इस साल 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज होगी। टीम 'नागबंधम' ने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस फिल्म का निर्देशक अभिषेक नामा ने किया है। विराट के अलावा फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू जैसे कलाकार है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
Created On :   15 Feb 2026 5:50 PM IST












