Vedang Raina Viral Video: खुशी कपूर के बाद वेदांग रैना को फिर हुआ प्यार! वायरल वीडियो में दिखी लड़की का अक्षय कुमार से है खास कनेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के यंग एक्टर वेदांग रैना इन दिनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच गुरुवार को एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसमें एक्टर वेदांग रैना फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे। उनके साथ एक लड़की भी नजर आई। लिफ्ट में दोनों साथ चढ़े। कैमरा देखकर लड़की ने पहले अपना चेहरा छिपाया। बाद में वह वेदांग के साथ हंसती-मुस्कुराती दिखीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये कहा जा रहा है कि खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर की लाइम में प्यार की एंट्री हो गई है।
यह भी पढ़े -बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर जाना बेहद मुश्किल काम, 'मम्मा आ जाओ' सुनकर टूट जाता है दिल रुबीना दिलैक
वेदांग की जिंदगी में प्यार की हुई दस्तक?
वेदांग रैना काफी समय से सिंगल हैं। खुशी कपूर से उनका ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने कभी ना अपने रिश्ते को स्वीकार किया था, ना ही कभी ब्रेक की घोषणा की। लेकिन उनके करीबी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि दोनों का ब्रेक हो चुका है। अब वेदांग रैना को न्योमिका सरन के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही थी।
यह भी पढ़े -रणदीप हुड्डा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से उपहार के रूप में कृष्ण की प्रतिमा मिली
कौन है वायरल वीडियो में दिखी लड़की?
न्योमिका की बात करें तो वह अक्षय कुमार की रिश्तेदार हैं। न्योमिका अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना की बेटी हैं। पिछले दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं, उनके लुक और स्टाइल को काफी पसंद किया गया। वहीं इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अहम किरदार निभा रहे हैं।
Created On :   22 May 2026 12:50 PM IST













