मनोरंजन: कारवां लाइव' की शानदार शुरुआत, किशोर कुमार और प्रीतम के गीतों ने जीता दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में आयोजित 'कारवां लाइव' के ग्रैंड ओपनिंग शो ने संगीत प्रेमियों को यादों और भावनाओं से भर दिया। यह कोई आम म्यूजिक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि ऐसा अनुभव था जहां लोग अपने मोबाइल फोन भूलकर सिर्फ संगीत में खोए नजर आए। देश के लोकप्रिय ऑडियो ब्रांड 'कारवां' की थीम पर तैयार इस लाइव कॉन्सर्ट में गर्म रोशनी, लालटेन और शांत माहौल ने लोगों को पुराने दौर की याद दिला दी।
यह भी पढ़े -'कॉकटेल 2' का नया गाना 'मासूका' रिलीज, गाने में दिखी कृति सेनन और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री
कार्यक्रम की शुरुआत 'सिंग विद किशोर' थीम से हुई, जहां किशोर कुमार के सदाबहार गीतों ने माहौल को खास बना दिया। 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' और 'मेरे सपनों की रानी' जैसे गीतों पर दर्शक खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगे। इसके बाद 'ट्रिब्यूट टू प्रीतम दा' सेगमेंट में प्रीतम चक्रवर्ती के लोकप्रिय गानों 'तुम से ही', 'केसरिया' और 'वे कमलेया' ने लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में परिवार, कपल्स और युवा दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -'पेट्रोल का सीन टाइट है', ईंधन बचाने के लिए सुनील शेट्टी ने अपनाया 'वेलकम टू द जंगल' स्टाइल
शो के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले। कहीं पिता अपनी बेटी के साथ किशोर कुमार के गीत गाते नजर आए, तो कहीं कपल्स हाथ थामे संगीत का आनंद लेते दिखे। मुंबई में सफलता के बाद अब 'कारवां लाइव' का अगला शो 23 मई को बेंगलुरु और 24 मई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। वहीं 31 मई को यह कॉन्सर्ट फिर मुंबई लौटेगा।
Created On :   19 May 2026 6:37 PM IST












