Panchayat Season 5: क्या फुलेरा गांव में फिर से होगा तख्तापलट!! जानें कब देख पाएंगे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता की हिट वेब सीरीज पंचायत का 5वां सीजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेब सीरीज पंचायत ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है। और सीजन 4 देखने के बाद अब फैंस इस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब 'पंचायत' के पांचवें सीजन का इंतजार अब खत्म हो ही गया है। सीजन 4 की ड्रामैटिक एंडिंग के बाद महीनों की अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए मेकर्स ने ऑफीशियली कंफर्म कर दिया है कि वे सीजन 5 पर काम कर रहे हैं। अब फुलेरा गांव में और ज्यादा राजनीतिक स्ट्रेस, इमोशनल ट्विस्ट और जिंदगी के सबक लेकर लौटने वाला है।
यह भी पढ़े -'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो
इसी साल रिलीज होगा पांचवा सीजन
इस सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर 3 अप्रैल 2020 को हुआ था और जून 2025 तक इसके चार सीजन आ चुके हैं। जुलाई 2025 में इस सीरीज को पांचवें सीजन के लिए आगे बढ़ाने का काम शुरू हुआ जिसका प्रीमियर 2026 में होने वाला है। अब फैन्स को बस इंतजार है कि मेकर्स जल्द से जल्द पहली झलक शेयर करें ताकि ये पता लग सके कि पांचवें सीजन में क्या हंगामे होने वाले हैं। पिछले सीजन के बाद कहानी कई सवाल छोड़ गई थी, जिनके जवाब अब अगले सीजन में मिल सकते हैं।
जितेंद्र कुमार का किरदार सचिव जी अपने CAT रिजल्ट और भविष्य को लेकर परेशान दिखा था। वहीं नीना गुप्ता का किरदार मंजू देवी चुनाव हारने के दुख से गुजर रही थी और प्रधान जी भी हालात को समझने की कोशिश कर रहे थे। अब आगे देखना होगी की सीरीज कैसे आगे बढ़ती है।
शूरू हो चुकी है शूटिंग
मेकर्स ने अप्रैल में यह भी बताया था कि सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'फुलेरा में 6 साल बिताने के बाद भी यहां से जाने का मन नहीं करता। पंचायत का नया सीजन अब शूट हो रहा है।'
Created On :   19 May 2026 11:48 AM IST












