Suraj Nambiar On Separation With Mouni Roy: मौनी रॉय से अलगाव के बाद बोले सूरज नांबियार, दिशा पाटनी का नाम ना लें मीडिया

मौनी रॉय से अलगाव के बाद बोले सूरज नांबियार, दिशा पाटनी का नाम ना लें मीडिया
मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलगाव की खबरों के बीच अब दिशा पाटनी का नाम भी लगातार चर्चाओं में आ रहा था। इन अफवाहों पर अब सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ते हुए लंबा बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलगाव की खबरों के बीच अब दिशा पाटनी का नाम भी लगातार चर्चाओं में आ रहा था। इन अफवाहों पर अब सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ते हुए लंबा बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सूरज ने कहा कि उनके, मौनी या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। निर्दोष दोस्तों को इस मामले में घसीटना गलत है।

सूरज ने साफ कहा कि लोग बिना किसी पुष्टि के मनगढ़ंत कहानियां फैला रहे हैं, जिसका वह विरोध करते हैं। मौनी और मैंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार किया है और मीडिया से भी वही सम्मान बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। सूरज ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और आगे बढ़ने के लिए समय देने की अपील की। बता दें, दोनों ने 14 मई को संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी। मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी।




Created On :   18 May 2026 6:04 PM IST

Tags

Next Story