Cannes 2026: अदिति राव ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगाया ग्लैमर का तड़का, अहसास चन्ना भी दिखीं बेहद सुंदर, तस्वीरों में देखिए शानदार लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल 12 मई से शुरू हुआ कान्, फिल्म फेस्टिवल अब अपने समापन की तरफ है। यह फेस्टिवल 23 मई 2026 तक चलेगा। आलिया भट्ट से हुमा कुरैशी तक, कई भारतीय एक्ट्रेस ने इस फिल्म समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। फिलहाल अदिति राव हैदरी कान्स फेस्टिवल में अपने लुक से छाई हुई हैं। उनके अलावा अहसास चन्ना भी फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। इवेंट से एक्ट्रेसे की सुंदर तस्वीरें सामने आ रही हैं।
वेस्टर्न ड्रेस में छाईं अदिति
अदिति राव व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर किए हैं। पहले दिन उन्होंने साड़ी पहनी, फिर दूसरे दिन नियॉन ग्रीन कलर के वन शोल्डर गाउन में छाईं। अब उन्होंने व्हाइट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया है। अदिति राव हैदरी का यह व्हाइट ड्रेस वाला लुक भी कान्ल फेस्टिवल के रेड कार्पेट का है। अदिति ने मिनिमम मेकअप के साथ अपना लुक सिंपल रखा है। उन्होंने पर्ल ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
यह भी पढ़े -‘मीतू पंजाबी’ बनकर छाईं आकांक्षा पुरी, बोलीं-इंस्पेक्टर अविनाश 2 का यह रोल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था
अहसास चन्ना का लुक भी था खास
अहसास चन्ना ने भी कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वे लाइट पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश पोज देती दिखी हैं। तस्वीरों के साथ अहसास ने लिखा है, 'आपसे मिलकर खुशी हुई'। अहसास चन्ना का यह लुक कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद पहले दिन का है
Created On :  
