Thalapathy Vijay-Trisha Krishna Viral Video: तलाक की खबरों के बीच फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग दिखे थलपति विजय, इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस के साथ की शिरकत

तलाक की खबरों के बीच फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग दिखे थलपति विजय, इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस के साथ की शिरकत
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में एक्टर से तलाक के लिए अर्जी दी थी। चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी में एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल के भी आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में एक्टर से तलाक के लिए अर्जी दी थी। चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी में एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल के भी आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा है। वहीं इन गंभीर आरोपों के बीच 5 मार्च को चेन्नई में थलपति विजय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक शादी में पहुंचे। दोनों की साथ में एंट्री ने नेटिजन्स का ध्यान तुरंत खींचा। वहीं वेन्य़ू से उनके एंट्री करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शादी में तृषा संग पहुंचे विजय

वायरल वीडियो में विजय को एक गुलदस्ता पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि एक्ट्रेस उनके पीछे-पीछे कार से उतरीं। विजय और तृषा, कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। कल्पना परिवार फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़ा है। स्टेज पर, विजय और तृषा ने एक साथ पोज दिया और नए शादीशुदा कपल को फूलों के गुलदस्ते दिए। अपनी पत्नी के साथ कानूनी लड़ाई के बीच विजय पहली बार तृषा कृष्णन संग पब्लिकली नजर आए हैं।

मैचिंग लुक में पहुंचे थे विजय और तृषा

विजय ने इस दौरान सिल्क शर्ट के साथ ट्रेडिशनल सिल्क वेष्टि पहनी थी, जबकि तृषा ने उसी शेड की सिल्क साड़ी पहनी थी। उनके मैचिंग लुक ने शादी में कई लोगों का ध्यान खींचा। सेलिब्रेशन के वीडियो और तस्वीरें जल्द ही इंस्टाग्राम, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गईं।

यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजन्स भी कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "क्या? क्या ये रियल में हो रहा है ????????? इन सभी घटनाओं के बाद ??????? क्या वे इसे जानबूझकर कर रहे हैं ????" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह एक कंप्लीट मूर्ख है" अन्य लोगों को भी तृषा के साथ उनकी मौजूदगी पर निराशा जताते हुए देखा गया।

Created On :   6 March 2026 11:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story