Asha Forever Song: एआई से बना रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर' रिलीज, दिग्गज सिंगर के साथ दिखे आमिर-शाहरुख और सलमान
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एआई की मदद से बना रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर' आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह गाना रहमान ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को समर्पित किया है। और आज आशा भोसले की आज 08 सितंबर को जयंती है। इस मौके पर एआर रहमान ने 'आशा फॉरएवर' गाना रिलीज किया है। यह गाना एआई से बना है।
दिखी पूरी जीवन यात्रा
गाने की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ होती है। कॉन्सर्ट में रहमान गाना गा रहे होते हैं और अचानक आशा ताई आती हैं। फैंस खुशी से झूम उठते है। इसके बाद आशा भोसले परफॉर्मेंस देती हैं। इसमें उनकी जीवन यात्रा भी दिखाई गई है। वहीं उनके बचपन से लेकर सफलता के शीर्ष तक पहुंचने तक, संघर्ष की झलक भी है।
यह भी पढ़े -सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
पंचम दा समेत तीनों खान की भी दिखी झलक
उस खूबसूरत लम्हे को भी गाने में पिरोया गया है, जब आशा भोसले और पंचम दा ने साथ में गायिकी की। एआई से बने गाने में आशा ताई बाद में आरडी बर्मन की यादों को निहारती दिखी हैं। इस गाने में कई फिल्मी हस्तियों की भी झलक है। करण जौहर, आलिया भट्ट, श्रेया घोषाल के अलावा तीनों खान यानी आमिर, शाहरुख और सलमान खान भी हैं। जनाई भोसले भी इस गाने में दादी के साथ नजर आई हैं। आशा ताई के साथ जनाई पोज देती दिखी हैं। बता दें कि रियल लाइफ में दादी और पोती के बीच गजब की बॉन्डिंग थी।
यह भी पढ़े -सिनेमा में इतना योगदान देने के बाद भी रंगमंच में जाने से पहले की बेचैनी आज भी वैसी है अनुपम खेर
आशा ताई और रहमान की परफॉर्मेंस देखते हुए दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और नरगिस भी पहुंचे। संजय दत्त अपने माता-पिता के साथ बैठे नजर आए हैं। एआई से बना यह नजारा रियल लग रहा है। इस गाने में भी सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ नजर आए हैं।
Created On :   8 Sept 2026 5:41 PM IST












