Udta teer: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’ भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर उलझे आयुष्मान खुराना, रिलीज हुआ उड़ता तीर का पोस्टर

‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’ भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर उलझे आयुष्मान खुराना, रिलीज हुआ उड़ता तीर का पोस्टर
आयुष्मान खुराना का करियर इन दिनों थोड़ा फीका चल रहा हैं। उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म उड़ता तीर पोस्ट शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयुष्मान खुराना का करियर इन दिनों थोड़ा फीका चल रहा हैं। उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म उड़ता तीर पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

मेकर्स ने पोस्टर में क्या दिखाया?

फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना को मील के पत्थरों से लटकता दिखाया जा सकता है। एक पर भारत और दूसरे पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं उनके हाथ में एक फाइल है जिसमें टॉप सीक्रेट लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा हुआ। फिल्म ‘उड़ता तीर’ करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शंस और सिख्या प्रोडक्शंस मिलकर बन रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रोडक्शंस ‘किल’, ‘ग्यारह-ग्यारह’, ‘द लंच बॉक्स’ जैसी फिल्में साथ मिलकर बना चुके हैं। वहीं अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशक ने किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।

‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। पहले यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर इसे अक्टूबर में रिलीज करने की घोषणा की गई। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म के कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है।

Created On :   9 Sept 2026 1:04 PM IST

Tags

Next Story