Pralay leaked video: 'प्रलय' के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का इंटेंस वीडियो, कल्याणी भी साथ आईं नजर, एक्साइटेड हुए फैंस

प्रलय के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का इंटेंस वीडियो, कल्याणी भी साथ आईं नजर, एक्साइटेड हुए फैंस
'धुरंधर' में जमकर जलवा बिखरने के बाद अब रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी कि अब एक वीडियो वायरल होने के बाद ये एक्साइटमेंट दोगुना हो गई है। फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आ गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'धुरंधर' में जमकर जलवा बिखरने के बाद अब रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी कि अब एक वीडियो वायरल होने के बाद ये एक्साइटमेंट दोगुना हो गई है। फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आ गया है। वहीं कल्याणी भी एक्टर के साथ नजर आईं है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अनन्या बिड़ला स्टूडियोज कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसे लाइव लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा। ‘प्रलय’ को रणवीर के करियर का सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या खास

वीडियो क्लिप में रणवीर सिंह कल्याणी के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बच्चा बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्टर रफ और रग्ड लुक में नजर आ रहे हैं और एक सुनसान और उजाड़ जगह से गुजरते दिख रहे हैं। जमीन पर सूखे पत्ते बिखरे हुए हैं, जबकि पीछे कई सुनसान गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। ये सभी चीजें फिल्म के सर्वाइवल-थ्रिलर माहौल की ओर इशारा करती हैं।

फैंस हुए प्रलय के लिए एक्साइटेड

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। कई यूजर्स रणवीर को ऐसे जॉनर में देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक X यूजर ने लिखा, 'लीक्ड वीडियो से ही पॉजिटिव वाइब आना शुरू हो गया है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विजुअल्स ने अभी से इस बात को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है कि यह रणवीर के करियर की सबसे इंटेंस फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म का स्केल, लुक और माहौल, सब कुछ एपिक नजर आ रहा है।'

Created On :   8 Sept 2026 12:58 PM IST

Tags

Next Story