मनोरंजन: धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल से ओवरशेडो हुए रणवीर सिंह, तो को-एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल से ओवरशेडो हुए रणवीर सिंह, तो को-एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट
बॉलीवुड में आदित्य धार के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। धुरंधर में हर एक किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में आदित्य धार के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। धुरंधर में हर एक किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में रहमान डैकेत का रोल निभा रहे अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से बाकी सभी किरदार को पीछे छोड़ दिया है। चारों तरफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग की वाहवाही हो रही है। ऐसे में धुरंधर में काम करने वाले नवीन कौशिक ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना को लेकर बातचीत की हैं।

अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह को लेकर की नवीन कौशिक

नवीन कौशिक ने सिद्धार्थ कनन संग इंटरव्यू के दौरान कहा, 'सेट पर रणवीर सिंह हमें दोस्तों की तरह ट्रीट करते थे। वहीं अक्षय खन्ना एक दूरी बनाए रखते थे। ये ज्यादा इसलिए था क्योंकि वो अपने कैरेक्टर में बहुत इंवेस्टेड थे। ऑन स्क्रीन डायनामिक रियल लाइफ में भी बन गए। सारे गैंग मेंबर्स एक साथ बैठकर हंसते थे और मस्ती करते थे। वहीं रहमान डकैत थोड़े अलग बैठते थे। पूरे शूट के दौरान ही ऐसा था।'

नवीन कौशिक ने आगे कहा, 'अगर हम अक्षय खन्ना से बात करने जाते थे तो वो हमसे अच्छे से बात करते थे। लेकिन जैसे ही बातचीत बंद होती थी तो वो अपने जोन में वापस चले जाते थे। पता नहीं ये मेथड एक्टिंग थी या रहमान डकैत की तरह वो भी शांत रहते थे, ऑब्जर्व करते थे और अन प्रिडिक्टेबल थे। अक्षय सर अपनी रियल लाइफ में भी ऐसे ही थे। वो सेट पर दूरी बनाए रखते थे और अपने कैरेक्टर पर फोकस रखते थे।'

इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह हमजा के कैरेक्टर से बिल्कुल अलग हैं। रणवीर सिंह एनर्जी से भरे हैं। जब भी वो सेट पर होते थे वो सभी से मिलते थे। उन्हें आलस में बैठना पसंद नहीं। हमजा और रहमान एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। जैसे ही डायरेक्ट कट बोलते थे रणवीर उस कैरेक्टर से बाहर आ जाते थे। वो बच्चों की तरह चीजें जानना चाहते हैं। उनके कोई भी बड़े स्टार्स वाले नखरे नहीं थे।'

रणवीर सिंह के रोल पर कही ये बात

अक्षय खन्ना के काम की तारीफ करने के बाद नवीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि रणवीर के साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रणवीर के साथ गलत हुआ है। इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षय सर ने आईकॉनिक कैरेक्टर क्रिएट किया है, जो सालों तक याद रहेगा। लेकिन रणवीर ने भी शानदार काम किया है। आवाज में बदलाव से लेकर अपनी रियल लाइफ एनर्जी को साइड करके हमजा का रोल करने तक। ये बहुत मुश्किल था।'

उन्होंने कहा, 'रणवीर का किरदार जानबूझकर अंडरप्ले किया गया है। वो अटेंशन नहीं चाहता। अगर रणवीर को ईगो होता तो वो आसानी से खुद पर फोकस खींचने की कोशिश कर सकता था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एक इनसिक्योर एक्टर ऐसा करता। रणवीर अपने कैरेक्टर के प्रति रियल थे। उन्होंने किसी और को शाइन करने का मौका दिया।'

Created On :   6 Jan 2026 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story