Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Boy: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने किया बेटे का नामकरण, खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी रोशनी की किरण'

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने किया बेटे का नामकरण, खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हमारी रोशनी की किरण
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को अपनी पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। अब बी-टाउन की इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने बेबी बॉय का नामकरण किया है। साथ भी बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। कपल ने अपने बेटे का नाम बेहद ही सुंदर रखा है जिसका मतलब भी बेहद ही सुंदर है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को अपनी पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। अब बी-टाउन की इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने बेबी बॉय का नामकरण किया है। साथ भी बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। कपल ने अपने बेटे का नाम बेहद ही सुंदर रखा है जिसका मतलब भी बेहद ही सुंदर है।

सोशल मीडिया पोस्ट किया शेयर

बता दें कि, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। विहान का मतलब सुबह, भोर या नया आरंभ होता है, जो सूर्य की पहली किरण और एक नए दिन की शुरुआत का प्रतीक है। कटरीना और विक्की ने एक शेयर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ बेटे की पहली झलक साझा करते हुए, नाम का खुलासा किया है। हालांकि, उन्होंने तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल कौशल ने एक फोटो शेयर किया है। इसमें दोनों बेटे विहान के नन्हे हाथ को थाने नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी उम्मीद की किरण, विहान कौशल'। आगे लिखा है, 'दुआएं कुबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई, इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं है। हम सिर्फ शुक्रगुजार हैं'।

परिणीति से श्रेया घोषाल तक, सेलेब्स ने दी बधाई

कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'लिटिल बडी'। श्रेया घोषाल ने लिखा है, 'बधाई हो विक्की और कटरीना कैफ'। इसके अलावा शिबानी दांडेकर ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इनके अलावा दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर ने भी रिएक्शन दिए हैं।

Created On :   7 Jan 2026 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story