Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, जानें कब होगी रिलीज

रणवीर सिंह की धुरंधर का धांसू टीजर हुआ रिलीज, जानें कब होगी रिलीज
  • रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर हुआ रिलीज
  • एक्टर दिखे शानदार अवतार में
  • फिल्ममेकर ने रिलीज डेट भी कर दी अनाउंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज (6 जुलाई) को बर्थडे हैं और उन्होंने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को एक अच्छा तोहफा दिया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में रणवीर सिंह का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। इसके चलते ही फिल्म के व्यूअर्स और अपने फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है।

क्या है रणवीर सिंह का लुक?

रणवीर सिंह लंबे बालों, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट के साथ सामने आए हैं। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक से बढ़कर एक एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर में संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नजर आए हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है और लिखा है कि, एक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करेगा।'

कैसा रहा धुरंधर का टीजर?

धुरंधर के टीजर में की शुरुआत में रणवीर सिंह गैंगस्टर अवतार में दिखाई देते हैं और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स सुनाई देते हैं। वो कहते हैं कि, 'बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था कि, पड़ोस में रहते हैं, गोद भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है।' इसके बाद ही रणवीर सिंह ने भरपूर एक्शन में नजर आते हैं। रणवीर सिंह कहते हैं कि, 'घायल हूं इसलिए घातक हूं।' फिल्म में रणवीर सिंह एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करने वाली हैं।

कब रिलीज होगी धुरंधर?

गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है और आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में सभी एक्टर्स को फुल एक्शन मूड में देखा जा रहा है। धुरंधर इस साल 5 दिसंबर 2025 को रिलीज थिएटर्स में देखने को मिलेगी।

Created On :   6 July 2025 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story