Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस 19 से बाहर होंगी अशनूर कौर? तान्या के साथ हिंसक होने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, तेज हुई एविक्शन की मांग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 7 दिसंबर को शो का फिलाने होने जा रहा है। घर में आठ कंटेस्टेंट बचे हैं। और सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में मेकर्स ने टिकट टू फिनाले के लिए टास्क का आयोजन किया था। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है, घर के अंदर विवाद, मतभेद और टकराव भी तेज होते जा रहे हैं। गौरव खन्ना पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं लेकिन टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या को लकड़ी से हिट किया जिस पर विवाद शूरु हो गया है। अब टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इस हफ्ते के घटनाक्रम पर खुलकर अपनी राय रखी है। अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच हुए विवाद को लेकर उन्होंने सख्त प्रतिक्रिया दी है।
टास्क के दौरान बढ़ा तनाव
फिनाले से पहले हुए ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में सभी चार दावेदारों- अशनूर कौर, प्रनीत मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन इस टास्क के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने दर्शकों और एक्स-कंटेस्टेंट्स दोनों को हैरान कर दिया। टास्क के बीच अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर शारीरिक हिट कर दिया, जिसे लेकर कई दर्शक सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
तान्या को अशनूर ने जानबूझकर मारा
सोशल मीडिया पर अब हर कोई अशनूर की इस हरकत पर अपनी राय दे रहा है। कई सेलेब्स की ओर से भी इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई है। काम्या पंजाबी ने भी अशनूर के इस व्यवहार पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि पूरी सीजन में संयम और गरिमा के साथ खेलने वाली अशनूर से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं थी। काम्या का कहना है कि खेल की इस स्टेज पर ऐसी गलती बिल्कुल भी आवश्यक नहीं थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘वीकेंड का वार’ में इस मसले पर साफ तौर पर चर्चा होगी और शो इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगा। काम्या पंजाबी ने गौरव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए लिखा कि वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इतनी अच्छी तरह तैयार किए गए टास्क को जल्द खत्म कर दिया गया, जो शो के लिए मिसमैच जैसा लगा।
सोशल मीडिया पर उठी अशनूर कौर की एविक्शन की मांग
ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का एक वर्ग अशनूर कौर के तत्काल बेदखल होने की मांग कर रहा है। उनका मानना है कि किसी भी स्थिति में शारीरिक हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता और शो को नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अब निगाहें वीकेंड का वार पर हैं जहां सलमान खान इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।
Created On :   28 Nov 2025 1:13 PM IST












