अपकमिंग फिल्म: किस किस को प्यार करूं 2 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 बीवियों के चक्कर में फंसे दिखे कपिल शर्मा

किस किस को प्यार करूं 2 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 बीवियों के चक्कर में फंसे दिखे कपिल शर्मा
फैंस ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं। अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं कपिल शर्मा ने फिल्म में अपने अंदाज से धमाल मचा दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं को दर्शकों का भरपुर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर नोट छापो थे। वहीं अब फैंस ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं। अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं कपिल शर्मा ने फिल्म में अपने अंदाज से धमाल मचा दिया है। वहीं फिल्म में आश्रम की बबीता का भी हॉट अंदाज देखने को मिला है।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर में दिखाया गया कि कपिल एक लड़की से प्यार करते हैं और उनसे शादी के लिए 3 बार धर्म बदलते हैं। लेकिन तीनों बार किसी और लड़की से शादी हो जाती है। उनकी तीनों पत्नियां एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं। अब कपिल शर्मा चौथी शादी करने की प्लानिंग में हैं। उनकी जिंदगी में पल-पल इतने ट्विस्ट आ रहे हैं कि फैंस देखकर हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे ट्रेलर में ये भी दिखाया गया कि कपिल शर्मा के पीछे पुलिस भी पड़ी है। कपिल ने ट्रेलर पोस्ट कर लिखा- 4 पत्नियां। इसे अपने घर में ट्राई न करें ये स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने परफॉर्म किया है। ट्रेलर में त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान ने भी कमाल किया है।

किस किस को प्यार करूं 2 की कास्ट

फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, हीरा वार्निया, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी,आयशा खान जैसी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। वहीं रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में दिवंगत एक्टर 'असरानी' भी नजर आए हैं। असरानी का इसी साल अक्टूबर में निधन हो गया था। कपिल शर्मा की बात करें तो उन्हें अपने कॉमेडी शो के लिए जाना जाता है। कपिल के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो से पॉपुलर हुए।

Created On :   26 Nov 2025 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story