Year Ender 2025: शाहरुख या सलमान की पीछे छोड़ ये दो नए चेहरे बने देश के सबसे पॉपुलर स्टार्स, आमिर भी टॉप 10 में शामिल, IMDB की लिस्ट जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने इस पूरे सालों में हुई सर्च और चर्चाओं के आधार पर 2025 के सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन ये लिस्ट हैरान कर देने वाली है क्योंकि इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान का नाम शामिल नही हैं। इस बार दो नए सितारे अनीत पड्डा और अहान पांडे आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़कर सबके चहेते बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में आमिर खान भी टॉप10 लिस्ट में शामिल है। इसी के साथ चलिए जानते हैं आईएमडीबी की लिस्ट में साल 2025 के सबसे पॉपुलर्स स्टार्स कौन हैं?
आईएमडीबी 2025 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने डेब्यूटेंट अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं ये दोनों नए चेहरे पॉपुलैरिटी के मामले में इस साल कई बड़े सुपरस्टार पर भारी पड़े हैं बता दें कि आईएमडीबी की लिस्ट में अहान को 2025 के सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट में पहली पोजिशन मिली है। उनके बाद उनकी को-स्टार अनीत पड्डा दूसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़े -अंजना सिंह ने शेयर किया वीडियो, 'ओ री सासू मां' गाने पर दिखाया बेहतरीन अंदाज
टॉप 10 में ये स्टार्स भी शामिल
दोनों के बाद सुपरस्टार आमिर खान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं उनकी इस साल आई फिल्म "सितारे जमीन पर" खूब पसंद की गई। लिस्ट चौथे नंबर पर ईशान खट्टर हैं उनकी होमबाउंड की काफी तारीफ ही थी। वहीं लक्ष्य ने पांचवीं पोजिशन हासिल की हैं उनकी वेब सीरीज "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" काफी सफल रही थी। 6ठे नंबर पर थामा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं जबकी कल्याणी प्रियदर्शन ने सातवीं पोजिशन हासिल की है। उनकी मलयालम ब्लॉकबस्टर "लोका चैप्टर वन" ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। 8वें नंबर पर तृप्ति डिमरी और 9वें नंबर पर रुक्मिणी वसंत हैं। वहीं लिस्ट में 10वीं पोजिशन कंटारा चैप्टर वन" के सितारे ऋषभ शेट्टी को मिली है। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान को कोई जगह नहीं मिली है।
Created On :   3 Dec 2025 4:36 PM IST












