Akanksha Chamola Post: मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? मेटा से मांगी मदद, शेयर की स्टोरी

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? मेटा से मांगी मदद, शेयर की स्टोरी
गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने के लिए मेटा और इंस्टाग्राम से मदद मांगी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो अपने पति और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। तभी से वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विष बनी हुई है। उन्होंने ये भी बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं अब तलाक से पहले आकांक्षा ने बड़ा कदम उठाया है।

मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं- आकांक्षा चमोला

गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर अपना यूजरनेम बदलने के लिए मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद मांगी है। फिलहाल उनका हैंडल 'आकांक्षा खन्ना' है, जिसे वो बदलकर 'आकांक्षा चमोला' करना चाहती हैं। हालांकि, वेरिफिकेशन और ब्लू टिक से जुड़े प्रतिबंधों के चलते वो खुद यूजरनेम नहीं बदल पा रही हैं। ऐसे में उन्होंने सीधे मेटा से अपनी मदद करने की अपील की है।

आकांक्षा चमोला ने मांगी मदद

आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं अपना यूजरनेम बदलना चाहती हूं और इसके लिए मेटा, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद मांग रही हूं। वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों की वजह से कई बार कोशिश करने के बाद भी मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं। उम्मीद है आपकी टीम इस समस्या को देखकर इसका कोई समाधान बताएगी।'


Created On :   8 Aug 2026 1:01 PM IST

Tags

Next Story