Malamaal Weekly 2 Update: रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, परेश रावल भी आएंगे नजर

रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की मालामाल वीकली 2 में एंट्री, परेश रावल भी आएंगे नजर
अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई फेमस कॉमेडी फिल्म है। लोगो इस फिल्म का आज भी काफी पसंद करते हैं। फिल्म में रितेश देखमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत दिगग्ज एक्टर असरानी, समेत कई सारे जाने माने एक्टर्स एक साथ नजर आए थे। अब इस फिल्म की सीक्वल आ रहा है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। खबर आई थी कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है इसके बाद ये भी खबर सामने आई थी कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फेम निर्देशक अमित जोशी इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगे।

'मालामाल वीकली 2' को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड हंगाना की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' की स्टारकास्ट में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई है। अच्छी बात ये रही कि रवीना और परिणीति, दोनों को फिल्म की कहानी और अपने-अपने किरदार पसंद आए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

परेश रावल भी फिल्म में आएंगे नजर

रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा के अलावा परेश रावल का नाम भी फिल्म का हिस्सा है। वहीं, मेकर्स अब बाकी अहम किरदारों के लिए दूसरे बड़े कलाकारों की तलाश में जुटे हैं। इस साल फरवरी में एक सूत्र ने बताया था कि 'मालामाल वीकली 2' की कहानी पर मेकर्स ने एक दमदार आइडिया तैयार किया है।

Created On :   8 Aug 2026 12:16 PM IST

Tags

Next Story