Mahesh Babu Birthday Celebration: हैदराबाद में त्योहार की तरह मनाया जाएगा सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज

हैदराबाद में त्योहार की तरह मनाया जाएगा सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस खास मौके पर फैंस बड़े पैमाने पर जश्न मनाएंगे । इस अवसर विशेष फिल्म स्क्रीनिंग, केक कटिंग सेरेमनी और थीम बेस्ड पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस खास मौके पर फैंस बड़े पैमाने पर जश्न मनाएंगे । इस अवसर विशेष फिल्म स्क्रीनिंग, केक कटिंग सेरेमनी और थीम बेस्ड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स भी इस दिन पर कुछ खास रिलीज कर सकते हैं।

फिल्म ‘डूकुडू’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

एक्टर महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी पॉपुलर फिल्म ‘डूकुडू’ की स्क्रीनिंग रखी गई है। फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। इसकी सबसे विशेष स्क्रीनिंग मूसापेट स्थित एशियन लक्ष्मीकला सिनेप्राइड में होगी। यह शो 9 अगस्त को सुबह 8 बजे सभी स्पेशल फैंस के लिए रखा गया है। इसके अलावा और भी कई सिनेमाघरों में महेश बाबू की फिल्मों के मॉर्निंग शोज रखे गए हैं।

51 किलो का केक, नाइट क्लब में होगी पार्टी

इसके साथ फैन एडिट्स, पटाखे, लाइव बैंड परफॉर्मेंस का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर 51 किलो केक भी कट किया जाएगा। खजागुडा स्थित द पर्पल हाउस में स्थित इंसोम्निया नाइट क्लब में शह़र का पहला नाइट क्लब सेलिब्रेशन किया जाएगा।

‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज

महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स भी इस खास दिन पर फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी रिलीज कर सकते हैं।

Created On :   8 Aug 2026 3:37 PM IST

Tags

Next Story