Upcoming film: कर्नाटक में रिकॉर्डतोड़ रिलीज की तैयारी में ‘टॉक्सिक', पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की टीम का लक्ष्य राज्य के बॉक्स ऑफिस इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करना है। इसके लिए फिल्म को पूरे कर्नाटक में रिकॉर्ड संख्या में स्क्रीन और शोज के साथ रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, बेंगलुरु में पहले दिन फिल्म की रिकॉर्डतोड़ स्क्रीनिंग्स आयोजित की जाएंगी, जो थिएट्रिकल एग्जीबिशन के क्षेत्र में नया मानक स्थापित कर सकती हैं।
यह भी पढ़े -गीता कपूर की सलाह पर साइन की थी की थी 'किल', राघव जुयाल ने सुनाया संघर्ष से सफलता तक का सफर
दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए सुबह के विशेष शो और अतिरिक्त स्क्रीनिंग्स भी रखी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक दर्शक रिलीज के पहले दिन ही फिल्म देख सकें। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने संयुक्त रूप से किया है। कर्नाटक में फिल्म का वितरण भी यही दोनों प्रोडक्शन हाउस करेंगे। निर्माताओं का दावा है कि यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन रणनीतियों में से एक होगी। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में एक साथ की गई है।
यह भी पढ़े -नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'
इसके बाद इसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। वेंकट के. नारायण और यश द्वारा निर्मित इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और ट्रेड विशेषज्ञ इसे वर्ष की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मान रहे हैं।
Created On :   7 Aug 2026 5:15 PM IST












