Toxic Trailer Release: बेंगलुरु में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, शिरकत करने पहुंची कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया

बेंगलुरु में यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, शिरकत करने पहुंची कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया
आज बेंगलुरु में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। ट्रेलर एक कार्यक्रम में लॉन्च में रिलीज होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बेंगलुरु पहुंचीं हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज बेंगलुरु में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। ट्रेलर एक कार्यक्रम में लॉन्च में रिलीज होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बेंगलुरु पहुंचीं हैं। इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं।

कियारा आडवाणी

'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी बेंगलुरु पहुंची हैं। वह एयरपोर्ट पर नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने खुले बालों और सनग्लास से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने हाथों में एक क्रीम रंग का बैग लिया हुआ था।

हुमा कुरैशी

ट्रेलर के इवेंट में शामिल होने के लिए हुमा कुरैशी भी बंगलुरु पहुंची। एयरपोर्ट पर वह बॉस लेडी लुक में नजर आईं। उन्होंने क्रीम रंग का सूट पहना। सनग्लास से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। उनके हाथों में काले रंग की बैग थी।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया भी इवेंट में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह ब्लेजर और शॉर्ट्स में नजर आईं। सनग्लास के साथ उन्होंने बैग कैरी किया।

फिल्म स्टार कास्ट

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश लीड रोल में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :   8 Aug 2026 4:46 PM IST

Tags

Next Story