Guru Randhawa New Song: अजुल गाने के बाद नए सॉन्ग ‘फाइन शिट’ पर फिर ट्रोल हुए गुरु रंधावा, यूजर्स बोले- एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना

अजुल गाने के बाद नए सॉन्ग ‘फाइन शिट’ पर फिर ट्रोल हुए गुरु रंधावा, यूजर्स बोले- एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना
गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने गानों और प्रेजेंटेशन को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘फाइन शिट’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। यूजर्स को इसके बोल नहीं भाए हैं। और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने गानों और प्रेजेंटेशन को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘फाइन शिट’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। यूजर्स को इसके बोल नहीं भाए हैं। और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। बता दें कि पिछले साल भी अपने एक गाने ‘अजुल’ के कारण गुरु रंधावा खूब ट्रोल हुए थे। जानिए, नए गाने ‘फाइन शिट’ पर फैंस, यूजर्स ने क्या कहा?

गाने पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

गुरु रंधावा के नए गाने में ऑफिस का सेटअप है। इसमें वह गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है। यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया है। इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यह गाना बिल्कुल सामान्य है, पिछला वाला गाना बेहतर था।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना।’ एक फैन ने तंज कसते हुए लिखा, ‘भाई ने गाने में सभी कार ब्रांड बोले और वीडियो में कोई भी इस्तेमाल नहीं किया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कौन सी शराब पीकर लिरिक्स लिखे पाजी।’ ऐसा नहीं है कि फैंस ने गुरु रंधावा के गाने को पसंद नहीं किया। कई फैंस ने इसे गुरु रंधावा का कमबैक तक बता दिया।

म्यूजिक वीडियो में कई चर्चित सेलेब्स भी दिखे

गुरु रंधावा के इस गाने को उनके साथ यश्वी देसाई ने भी गाया है। वहीं म्यूजिक वीडियो में अर्शिया सिन्हा, रायमा ग्रोवर, मेहर कौर, रूही दोसानी जैसे सेलेब्स भी नजर आए। इस गाने के बोल गुरजीत ने लिखे हैं। यूट्यूब को इस गाने पर दो दिन में 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Created On :   8 Aug 2026 5:38 PM IST

Tags

Next Story