मुंबई पुलिस ने मी टू मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा

Mumbai Police sent summons to Anurag Kashyap in the Me Too case
मुंबई पुलिस ने मी टू मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा
मुंबई पुलिस ने मी टू मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा
हाईलाइट
  • मुंबई पुलिस ने मी टू मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को अभिनेत्री पायल घोष द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए समन जारी किया है। कश्यप को गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वसोर्वा पुलिस स्टेशन द्वारा अनुराग कश्यप को 1.10.2020 के दिन पेश होने के लिए एक समन भेजा गया है।

पायल की मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात के ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस द्वारा कश्यप को समन जारी किया गया है। अभिनेत्री के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और उनके वकील नितिन सतपुते भी थे।

यह आरोप लगाते हुए कि अभिनेत्री के जीवन को खतरा है, उनके वकील ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर पायल और खुद के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की।

वीएवी-एसकेपी

Created On :   30 Sep 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story