आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा जलवा, 200 करोड़ का कारोबार करने वाली कश्मीर फाइल्स को दी टक्कर

RRR stunned at the box office, gave a shot to Kashmir Files, which did a business of 200 crores
आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा जलवा, 200 करोड़ का कारोबार करने वाली कश्मीर फाइल्स को दी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर घमासान आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा जलवा, 200 करोड़ का कारोबार करने वाली कश्मीर फाइल्स को दी टक्कर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दर्शकों की दिलचस्पी आखिरकार कम होती दिखाई दे रही है, इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म आरआरआर है। रिपोर्टस की माने तो बॉलीवुड के दर्शकों को ये लुभा सकती है।

हाल ही 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में कोई नहीं छोड़ रही, इसने अपने साथ आई सब फिल्मों को जमकर पछाड़ा है। सबसे पहले इसने प्रभास की राधे श्याम और फिर बच्चन पांडे को करारी मात दी। दर्शकों ने इस बार सभी फिल्मों को नजरअंदाज कर द कश्मीर फाइल्स को पसंद किया। लेकिन एसएस राजामौली की आरआरआर के साथ ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है, जो 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि, आरआरआर ने हिंदी वर्जन के लिए 8 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग रजिस्टर की है। कोविड के दौरान रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बाद यह दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने इतने बड़े अमाउंट में रजिस्टर किया हो। हांलकि आरआरआर के हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए फिल्म आगे चलकर कितना कमाती है, यह इसके काम पर निर्भर करेगा।

कश्मीर फाइल्स ने पिछले कुछ दिनों में अपनी दिलचस्पी में गिरावट देखी है। यह RRR के लिए एक फायदेमंद कदम साबित हो सकता है। यह पॉजिटिव रिसपॉन्स आरआरआर के लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकता है, हालांकि द कश्मीर फाइल्स पहले ही अपना काम कर चुकी है और तीसरे वीकेंड से पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

द कश्मीर फाइल्स में एक और खास बात देखने को मिली है कि, यह बॉक्स ऑफिस पर एक मील का पत्थर बनकर सामने आई है। इसने बाहुबली: द कन्क्लूजन और दंगल के बाद अपने दूसरे सप्ताह में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली भारतीय सिनेमा के इतिहास में तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म में अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं नजर आ रहें हैं। वहीं इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री द्वारा किया गया है।
 

Created On :   25 March 2022 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story