अपकमिंग फिल्म: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू, फिल्म 'राजा शिवाजी' में निभा रहे ये खास रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी वाइफ और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं और वे फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। बता दें कि, फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट भी किया है। इसके साथ ही एक और वजह है जो इस फिल्म को खास बनाती है और वो ये है कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल भी इस फिल्म में एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनकी भी झलक दिखाई गई है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत दिल्ली हाईकोर्ट ने एआई और डीपफेक से उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल पर लगाई रोक
राहिल की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
रितेश देशमुख ने 2024 में ही राजा शिवाजी की घोषणा की थी उसके बाद से फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आते रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार दिखाया गया है मजेदार बात ये है कि इस भूमिका को किसी और ने नहीं बल्कि रितेश और जेनेलिया के 10 साल के बेटे राहिल ने निभाया है। इस फिल्म से राहिल एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं ऐसे में जेनेलिया और रितेश की फिल्म में उनके बेटे को भी देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से बिल्कुल भी कम नहीं होने वाला है। मालूम हो कपल के छोटे बेटे का नाम राहिल और बड़े बेटे का नाम रियान हैं।
यह भी पढ़े -एक्शन से लेकर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के रोमांस तक हर बार अलग रोल क्यों चुनते हैं अली फजल, बताई वजह
फिल्म स्टार कास्ट
बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज किया गया। इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा और भी कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं खबरों के अनुसार फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
Created On :   21 April 2026 2:55 PM IST












