Bhooth Bangla BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही भूत बंगला, वीकेंड के बाद चौथे दिन भी की बंपर कमाई, धुरंधर 2 छूटी पीछे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी ने करीब डेढ़ दशक बाद भूत बंगला से वापसी की है। एक बार फिर इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीन दिन में ही फिल्म का कलेक्शन 58 करोड़ हो गया था। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई करके धुरंधर-2 जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
सोमवार को हुआ इतना कलेक्शन
फिल्म की कमाई के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12.25 करोड़ और पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये था। माउथ पब्लिसिटी के दम पर दूसरे दिन यानी कि शनिवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल आया। फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया । इसके बाद तीसरे दिन यानि रविवार को तो फिल्म पर नोटों की बारिश हुई। इस दिन का कलेक्शन बढ़कर 23 करोड़ पर पहुंच गया।
अब सोमवार के दिन की भी कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह इसकी अभी तक की कमाई 65 करोड़ के लगभग पहुंच गई है।
यह भी पढ़े -अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने दूसरे दिन जड़ा अर्धशतक, जानिए कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
धुरंधर को पछाड़ा
भूत बंगला की रिलीज का असर धुरंधर 2 की कमाई पर बुरा पड़ा है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। सैकनिल्क के अनुसार, 5वें सोमवार को भी इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 1.62 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि 'भूत बंगला' से काफी कम है। वहीं, भूत बंगला जिस तरह से कमाई कर रही है, उसके अगले वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना है।
Created On :   21 April 2026 1:04 AM IST












