Inshallah Cast: शाहरुख खान ने किया सलमान खान को रिप्लेस, फिल्म 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट संग रोमांस करते आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनका एक और ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाअल्लाह' को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि जब संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस के चलते इस पर रोक लग गई, तो इसे बड़ा झटका लगा है। अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसमें सलमान खान की जगह शाहरुख खान को लिया गया है।
यह भी पढ़े -जल्द आएगा ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया सीजन, होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे अक्षय कुमार
पहली पसंद थे शाहरुख खान
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ लीड रोल के लिए शाहरुख खान को साइन किया है। पहले यह भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए भंसाली की पहली पसंद शाहरुख खान ही थे। आपको बता दें कि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेंसन नहीं हुई है। न तो शाहरुख खान और न ही संजय लीला भंसाली ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
सलमान सेट छोड़कर चले गए
इससे पहले खबरें आई थी कि सलमान खान ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। प्रोडक्शन डिजाइनर और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर रूपिन सुचक ने न्यूज 18 से कहा था 'किस्मत से कहिए या बदकिस्मती से, यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हो गया, और सलमान सेट छोड़कर चले गए।'
Created On :   18 April 2026 6:03 PM IST












