अपकमिंग फिल्म: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ में हुई इस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री, सामने आया खतरनाक लुक

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ में हुई इस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री, सामने आया खतरनाक लुक
  • फिल्म ‘जटाधरा’ में हुई इस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री
  • सामने आया खतरनाक लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म ‘जटाधरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उनकी फिल्म निकिता रॉय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म ‘जटाधरा’ में सोनाक्षी एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसको लेकर लोगों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें फिल्म में शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई है। फिल्म का में उनका लुक भी काफी डरावना लग रहा है।

शिल्पा शिरोडकर की हुई फिल्म में एंट्री

मेकर्स ने फिल्म ‘जटाधरा’ से शिल्पा शिरोडकर का लुक जारी कर दिया है। फिल्म में शिल्पा का स्वागत करते हुए मेकर्स ने उनके किरदार के बारे में भी जानकारी दी है। शिल्पा फिल्म में शोभा नाम का किरदार निभाएंगी। उनके किरदार में बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने बताया कि ‘वह सिर्फ लालच से प्रेरित नहीं है, बल्कि वह उसे परिभाषित भी करती है।’

कैसा है एक्ट्रेस का लुक

रिलीज किए गए पोस्टर में शिल्पा काली साड़ी पहने हवन कुंड में जलती हुई आग के पास बैठी हैं। इस दौरान वो आग की ओर चीखते हुए जीभ निकाले हुए हैं। उनके आस-पास कई सारे कंकालों की खोपड़ी भी नजर आ रही है। साथ ही पीछे कई दीए जल रहे हैं। उनके लुक को देखकर ऐसा लगता है कि वो कोई तंत्र या पूजा वगैरह कर रही है।

पौराणिक थ्रिलर है 'जटाधरा'

फिल्म 'जटाधरा' एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर में त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त और सोनाक्षी सिन्हा का रोद्र रूप दिखाई दे रहा है, जो कहानी को और दमदार बनाता है। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX देखने को मिल सकता है। अभी तक 'जटाधरा' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Created On :   28 Aug 2025 3:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story