पंजा कुश्ती में भारत को सिरमौर बनाने की चाहत, एक्टर कपल प्रवीण-प्रीति दे रहे देश के हर हिस्से में खेले जाने वाले खेल को संगठित रूप

पंजा कुश्ती में भारत को सिरमौर बनाने की चाहत, एक्टर कपल प्रवीण-प्रीति दे रहे देश के हर हिस्से में खेले जाने वाले खेल को संगठित रूप
खेल की दिशा में एक्टर कपल प्रवीण-प्रीति बेहतरी की ओर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जाने माने एक्टर दंपत्ति प्रवीण डभास और प्रीति झंगियानी एक अलग ही भूमिका में हैं। देश के हरहिस्से में खेले जाने वाले खेल पंजा कुश्ती (पंजा लड़ाई) को एक संगठित खेल का रूप देने के लिए उन्होंने प्रो पंजा लीग शुरू किया है, जिसमें देश भर की 6 टीमें दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हिस्सा ले रही हैं। 28 जुलाई को शुरू हुई खेल स्पर्धा 13 अगस्त तक चलेगी. खोसला का घोंसला, माय नेम इस ख़ान, मानसून जैसी कई सफल फिल्मों में काम कर चुके प्रवीणडभास और मोहब्बतें, आवारा पागल दीवाना, विक्टोरिया 203, चाँद के पास चलो की हीरोइन प्रीतिझंगियानी ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि पंजा कुश्ती में भारत को सिरमौर बनाने के लिए दोनों प्रतिबद्ध हैं। फ़िलहाल इस खेल पर रशियन देशों का कब्जा है, लेकिन भारत के गाँव-गाँव में इस खेलकी ऐसी प्रतिभाएँ हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन करेंगी। दिल्ली में जो 6 टीमें खेलरही हैं, उनमें खिलाड़ी रोज़ नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।

भारत का सर्व सुलभ खेल

प्रवीण ने बताया कि पंजा कुश्ती एक रोचक और साहसिक खेल है। इसमें ऐसी उग्रता है जो किसी कोनुक़सान नहीं पहुँचाती बल्कि खेल के रूप में आनंददायक हो जाती है। इसमें महँगे जूते, बैग, रैकेट जैसेउपकरणों की कोई ज़रूरत नहीं होती। हर वर्ग के बच्चे इस खेल में शामिल हो रहे हैं। ये भारत का हरखिलाड़ी का सुलभ खेल है।

सुनील शेट्टी भी जुड़े

प्रीति ने बताया कि इस खेल के लिये फण्ड हम स्वयं जुटा रहे हैं। अब तो पार्टनर के रूप में मशहूरअभिनेता सुनील शेट्टी भी जुड़ गये हैं। हमारा मानना है कि उनके सहयोग से खेल बुलंदियों तक पहुँचेगा।

Created On :   2 Aug 2023 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story