FIFA World Cup Fina: नोरा फतेही से लेकर उर्वशी रौतेला तक ने फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन की जीत पर दी बधाई, देखें पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन 16 सालों के बाद दोबारा विश्व चैंपियन बना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया। ऐसे में कई सितारों ने इस जीत पर स्पेन को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है और टीम को बधाईंया दी हैं।
नोरा फतेही ने शेयर किया पोस्ट
नोरा फतेही ने स्पेन की जीत पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें खिताब नाम करने वाले चैंपियन जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
उर्वशी ने दी बधाई
उर्वशी रौतेला ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले को देखने उर्वशी भी पहुंचीं। स्पने की जीत पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'स्पेन जीत गया'।
खुशी से झूमीं रोशनी वालिया
रोशनी वालिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्शन दिया है। उन्होंने फीफा के फाइनल मुकाबले को घर पर तसल्ली से देखा। स्पेन की जीत पर वे खुशी से उछल पड़ीं और डांस करने लगीं।
करीना कपूर ने शेयर की पोस्ट
करीना कपूर खान ने भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें विजेता टीम स्पेन के खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी गले मिलते दिख रहे हैं। बता दें कि हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
आरजे महवश ने लिखा- 'लड़ाईयां हो गईं'
आरजे महवश ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा है, 'काफी लड़ाईयां हो गईं थीं इस वॉच पार्टी में। सारे अंग्रेज लड़ पड़े सारे आपस में भाई वो भी इतना खतरनाक'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है।
Created On :   20 July 2026 11:23 AM IST












