Celebs on Social Media: जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल संग शादी की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, व्हाईट वेडिंग गाउन बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल संग शादी की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, व्हाईट वेडिंग गाउन बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग वो अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने यूके में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग वो अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने यूके में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ हुई अपनी शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसें एक्ट्रेस बेहद ही सुंगर लग रही हैं।

जेनिफर के वेडिंग लुक ने बटोरी चर्चा

वेडिंग फोटोग्राफर केटी टेंटन द्वारा खींची गई इन तस्वीरों में कपल की रोमांटिक कंट्रीसाइड सेरेमनी की झलक मिलती है, वहीं जेनिफर का शानदार ब्राइडल लुक ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। अपनी शादी के खास दिन के लिए, 'बेपनाह' फेम एक्ट्रेस ने एक खास तौर पर तैयार किया गया व्हाईट वेडिंग गाउन पहना। स्ट्रैपलेस गाउन में एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉडिस और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जो उनके कंधों की खूबसूरती को और निखार रही थी।

विंगेट के पति विलियम इश्माएल

विलियम इश्माएल सिंगापुर में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं, जिन्हें फाइनेंस और ट्रेडिंग में महारत हासिल है। वे अभी MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएट विलियम ने पहले UBS इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ काम किया है।

Created On :   21 July 2026 4:55 PM IST

Tags

Next Story