Yeh Awarapan Song Out: इमरान हाशमी की फिल्म 'अवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह ने गाया ये दर्द भरा गाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है। यह फिल्म का टाटइल सॉन्ग भी है। यह एक हार्टब्रेकिंग गाना है। अरिजीत सिंह ने इसे गाया है। वहीं, इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है। इस गाने में इमरान हाशमी तड़पते हुए आशिक के रोल में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक, नंदी हॉल में ध्यानमग्न दिखे अभिनेता
सोनी म्यूजिक ने किया रिलीज
सोनी म्यूजिक इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट में यह गाना साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वही दर्द, वही खालीपन। साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!'
'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' जबर्दस्त हिट हुआ है। मेकर्स ने इसके बाद फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' भी रिलीज कर दिया है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है। लिरिक्स रश्मि विराग के हैं। इस गाने में विरह का दर्द और तड़प जैसे इमोशंस हैं। गाने में विजुअल्स भी शानदार हैं।
यह भी पढ़े -नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक, नंदी हॉल में ध्यानमग्न दिखे अभिनेता
2007 की फिल्म का सीक्वल है 'आवारापन 2'
बता दें कि 'आवारापन 2' साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। मूल फिल्म के 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   21 July 2026 1:49 PM IST












