Toxic Song Madhosh Release: फिल्म ‘टाॅक्सिक’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का वाइल्ड टीजर रिलीज हुआ है फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पहले गाने तबाही ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और अब फिल्म की दूसरा गाना रिलीज हो गया है। जहां पहले गाने में यश और कियारा की केमिस्ट्री देखने को मिली थी वहीं दूसरे गाने में तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे अनु मलिक, बोले-आप दोनों से मिलती है प्रेरणा
गाने में दिखीं तारा और कियारा
मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने के वीडियाे में यश और तारा सुतारिया के बीच की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। बता दें यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले यश और कियारा का गाना तबाही रिलीज हुआ था। 3 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो सॉन्ग में राया बने यश और रिबेका बनीं तारा के बीच का कनेक्शन पेश किया गया है। प्रपोज करने से लेकर, प्यार और फिर तकरार हाेने तक का सफर दिखाया गया है। इसके अलावा गाने में कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी झलक मिली है।
यह भी पढ़े -हेमा मालिनी ने बताया सफलता का मंत्र, बोलीं- 'भरतनाट्यम ने सिखाया अनुशासन और पूरी लगन से काम करना'
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
यश, नयनतारा, कियारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म इस साल 26 अगस्त के दिन रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट हुई है वहीं इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में डब किया गया है।
Created On :   21 July 2026 4:10 PM IST












