Upcoming film Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बने एक्टर अनुपम खेर, फिल्म में देगें जटायु की आवाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म अनाउंस हुई है फैंस इसकी एक एक झलक और अपडेट को लेकर एक्साइटेड हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाली है। कई बड़े दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में नजर आएंगी। अब अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं इस बात की जानकारी खुद फिल्म मेकर्स ने दी है।
यह भी पढ़े -'लॉक अप सच या सजा' में धीरज धूपर पर लगा नियम तोड़ने का आरोप, रितेश देशमुख ने दी आखिरी चेतावनी
अनुपम खेर की 'रामायण' में एंट्री
फिल्म 'रामायण' में यश को रावण की भूमिका में देखा जाएगा। रवि दुबे को लक्ष्मण की भूमिका में देखा जाएगा। इनके अलावा अभिनेता अनुपम खेर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, 'अनुपम खेर ने फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है'।
यह भी पढ़े -'मुझे लगा, अब यह मेरी जगह नहीं रही', रियलिटी शो से दूरी बनाने की सुनिधि चौहान ने बताई वजह
जटायु की आवाज बनेंगे एक्टर
अनुपम खेर ने लिखा है, 'अनुभवी एक्टर अनुपम खेर को नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु की आवाज के तौर पर कन्फर्म किया गया है'। इस एलान के साथ ही उन महीनों की अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन जटायु की आवाज बनेंगे। मगर, अब पता चला है कि बिग बी नहीं, अनुपम खेर की आवाज दर्शक सुनेंगे। उम्मीद है कि रावण के साथ जटायु की लड़ाई फिल्म के सबसे इमोशनल और दमदार दृश्यों में से एक होगी।
Created On :   21 July 2026 3:35 PM IST












