Box Office Report: भारत में जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी द ओडिसी! धमाल 4 की कमाई में गिरावट, जानिए बाकी का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक तमाम फिल्में लगी हुई हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 तारीख को भारत के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘ईविल डेड बर्न’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन कर रही हैं। तो चलिए दान लेते हैं कि वर्किंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
द ओडिसी कलेक्शन
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया अभिनीत फिल्म 'द ओडिसी' शुक्रवार 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन नामी निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने किया है। फिल्म को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। वीकएंड पर धांसू कमाई के बाद कल सोमवार को गिरावट आई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को 22 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को इसने 21.90 करोड़ की कमाई की। वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कारोबार 8.35 करोड़ रुपये रहा। 'द ओडिसी' का इंडिया नेट कलेक्शन 69.96 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़े -बेटे के जन्म के बाद बदल गई विक्रांत मैसी की दुनिया, बोले-'हर बच्चा अपनी किस्मत साथ लाता है'
‘धमाल 4’
लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की यह चौथी फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। 'धमाल 4' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वीकएंड पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। मगर, सोमवार को कमाई में गिरावट देखी गई। रविवार को 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल सोमवार को यानी 11वें दिन इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। टोटल नेट कलेक्शन 127.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘अल्फा’
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती दिख रही है। आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत इस एक्शन फिल्म ने रविवार को 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल सोमवार को कमाई लाखों में सिमट गई। कल 11वें दिन ‘अल्फा’ ने सिर्फ 75 लाख रुपये जुटाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह भी पढ़े -जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिला नंदिता दास और शबाना आजमी का समर्थन, लोकतंत्र और शिक्षा सुधार की उठाई आवाज
‘वेलकम टू द जंगल’
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी समेत 30 से ज्यादा सितारों से सजी यह फिल्म अब टिकट खिड़की से विदा लेने की कमार पर आ गई है। वीकएंड पर भी इसकी कमाई लाखों में सिमटी रही थी। रविवार को फिल्म ने 55 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बीते दिन सोमवार को यानी 25वें दिन कलेक्शन सिर्फ 13 लाख रुपये रहा। इसका टोटल नेट कलेक्शन 133.13 करोड़ रुपये है।
Created On :   21 July 2026 10:51 AM IST












