Arjun Kapoor And Sahiba Bali: साहिबा बाली को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? भारत को सपोर्ट करने पहुंचे थे स्टार्स, वायरल तस्वीर आई चर्चा में

साहिबा बाली को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? भारत को सपोर्ट करने पहुंचे थे स्टार्स, वायरल तस्वीर आई चर्चा में
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक साथ लंदन में नजर आए हैं। दोनों भारत बनाम इंग्लैंड के मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। दोनों को एक साथ देखकर फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इस मैदान पर इंडिया को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करके तमाम सितारें पहुंचे। इस दौरान अर्जुन कपूर और साहिबा बाली लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक साथ देखे गए। दोनों भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा वनडे देखने पहुंचे थे। मैच का आनंद लेते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक साथ देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

अर्जुन के साथ दिखीं साहिबा

दोनों को साथ में देखकर फैंस के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है? हाल ही में अर्जुन कपूर को साहिबा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पर अर्जुन ने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ताजा चर्चा तब आई जब साहिबा ने एक चंचल इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्टर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'अधिक वजन कम करना बंद करो, कुछ केक खाओ।' अर्जुन ने एक हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा 'आपके मेरे साथ जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं।'



यह भी पढ़े -सेहत और लुक्स पर चर्चा के बीच सलमान खान का स्वैग बरकरार, बोले-'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'

फैंस ने किए कमेंट

अर्जुन और साहिबा की वायरल वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। कुछ यूजर्स ने इस जोड़ी को बधाई दी। एक यूजर ने लिखा 'वे साथ हैं? क्या वह किसी और के साथ नहीं थी?' एक अन्य ने कहा कि साहिबा ने कंटेंट क्रिएटर कुल्लू के साथ मैच में भाग लिया था। वहां वह अपने दोस्त अर्जुन से मिलीं।


Created On :   20 July 2026 11:55 AM IST

Tags

Next Story