Fake News: क्या हिंदू महासभा के लोगों ने तिरंगा जलाया?

Hindu mahasabha burn national flag fake photo viral know the truth
Fake News: क्या हिंदू महासभा के लोगों ने तिरंगा जलाया?
Fake News: क्या हिंदू महासभा के लोगों ने तिरंगा जलाया?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फोटो में भगवा रंग का गमछा पहने हुए कुछ लोग जलते हुए तिरंगे झंडे और नाथूराम गोडसे की तस्वीर के साथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हिंदू महासभा के लोगों ने गोडसे का जुलूस निकाला और तिरंगे को जलाया है।

किसने किया शेयर ?
फेसबुक पर पोस्ट को अमन चौहान ने शेयर किया है। पोस्ट पर कैप्शन है, "बताइये इसमें कितने मुसलमान है जो तिरंगा जला रहे हैं?"

                                                                   

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप्ड की गई है। पड़ताल में हमें नवभारत टाइम्स का एक ब्लॉग मिला। जिसमें वायरल फोटो की सच्चाई बताई गई है। ब्लॉग में मौजूद फोटो में पाकिस्तान का झंडा लिए देख जा सकता है। दरअसल शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने साल 2015 में पाक की आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया था।

                                                          

फेसबुक पर शिवसेना जम्मू-कश्मीर पेज ने 28 जुलाई 2015 को फोटो शेयर की थी।

                                        

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल फोटो फर्जी है। असली तस्वीर में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया था। 
 

Created On :   1 Feb 2020 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story