- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab...
न्यू टैबलेट: Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G भारत में हुए लॉन्च, इनमें है 5G कनेक्टिविटी और MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी ब्रांड Acer ने भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट Acer Iconia Tab 11 5G और Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों टैबलेट में 5G कनेक्टिविटी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Acer का कहना है कि उनके नए टैबलेट कीबोर्ड फ्लिप कवर और स्टाइलस को सपोर्ट करते हैं, साथ ही कीबोर्ड एक्सेसरी के जरिए डॉकिंग सपोर्ट भी मिलता है। दोनों मॉडल में एक्सपैंडेबल स्टोरेज और फिंगरप्रिंट रिकग्निशन की सुविधा भी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -OnePlus 16 स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Acer Iconia Tab 11 5G की शुरुआती कीमत 23,990 रुपए है। यह खास तौर पर Flipkart और Acer E-store पर उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में Acer Iconia Tab 12 5G की शुरुआती कीमत 26,990 रुपए है। इसे Flipkart, Amazon, Acer Exclusive स्टोर और Acer ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़े -Jio ने पेश किए AI स्मार्ट ग्लासेस, इनमें हैं कैमरा, वॉयस असिस्टेंट और UPI पेमेंट जैसी खूबियां
Acer Iconia Tab 11 5G के स्पेसिफिकेशन
Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1920 × 1200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
टैबलेट में MediaTek MT8755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़े -Dell Pro Rugged 13 Extreme और Pro Rugged 14 भारत में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Acer Iconia Tab 12 5G के स्पेसिफिकेशन
Acer Iconia Tab 12 5G में 12.2 इंच की बड़ी IPS डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 2400 × 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में 400 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। कैमरे की बात करें तो टैबलेट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस मॉडल में भी MediaTek MT8755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के विकल्प उपलब्ध हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 9V/2A चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Created On :   13 Oct 2026 2:40 PM IST












