न्यू लैपटॉप: Acer ने अपनी Aspire AI lineup of Copilot+ PCs लाइनअप के साथ लॉन्च किए नए लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

Acer  ने अपनी Aspire AI lineup of Copilot+ PCs लाइनअप के साथ लॉन्च किए नए लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स
Acer Aspire X 16 AI लैपटॉप को Intel Core Ultra X9 388H प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड Intel Arc Graphics के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की दिग्गज टेक कंपनी Acer ने अपने Aspire AI Copilot+ PCs की लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी ने Acer Aspire X 16 AI, Acer Aspire 18 AI लैपटॉप और Acer Aspire C27 AI और Aspire C24 AI All-in-One डेस्कटॉप पेश किया है। ये नए Windows 11 PCs अलग-अलग कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Acer Aspire X 16 AI लैपटॉप (AX16-I71M) में लेटेस्ट Intel Core Ultra X9 प्रोसेसर तक का सपोर्ट है और इसमें 16-इंच का 3K डिस्प्ले है।

Aspire 18 AI लैपटॉप (A18-I71M) में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर तक लगे हैं और इसमें 18-इंच का WUXGA डिस्प्ले है। Acer Aspire C 27 AI और Aspire C 24 AI All-in-One डेस्कटॉप में 27-इंच तक का डिस्प्ले है और ये AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर और Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं। फिलहाल, कंपनी ने अभी तक अपने नए Copilot+ PCs की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इनकी उपलब्धता और खूबियों के बारे में...

Aspire AI lineup of Copilot+ PCs लाइनअप की उपलब्धता

इस बात की पुष्टि हो गई है कि Acer Aspire X 16 AI लैपटॉप अगस्त में उत्तरी अमेरिका में और जुलाई में EMEA में उपलब्ध होगा। Acer Aspire 18 AI लैपटॉप अगस्त में उत्तरी अमेरिका में और जून में EMEA में उपलब्ध होगा। Acer Aspire C27 AI और Aspire C24 AI All-in-One डेस्कटॉप इस साल की तीसरी तिमाही में उत्तरी अमेरिका में उपलब्ध होंगे। ये दोनों सितंबर में EMEA में और चौथी तिमाही में ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Acer Aspire X 16 AI के स्पेसिफिकेशन

Acer Aspire X 16 AI (AX16-I71M) एक Copilot+ PC है जो Windows 11 Home पर चलता है। इसमें 16-इंच तक का 3K OLED WQXGA+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस पैनल में DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन और 100,000:1 का कंट्रास्ट रेशियो है।

इस लैपटॉप को Intel Core Ultra X9 388H प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड Intel Arc Graphics के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसे Intel Core Ultra X7 358H या Intel Core Ultra 5 338H प्रोसेसर के साथ भी कॉन्फिगर किया जा सकता है। इस लैपटॉप में 32GB तक की LPDDR5x मेमोरी और 2TB तक की SSD स्टोरेज दी गई है।

Acer Aspire X 16 AI में टेम्परल नॉइज रिडक्शन के साथ 1080p IR कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें DTS:X Ultra और एक ट्रिपल-माइक्रोफोन यूनिट दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में दो Thunderbolt 4 पोर्ट, HDMI 2.1, एक microSD कार्ड रीडर, एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक RJ-45 Ethernet पोर्ट शामिल हैं।

इसमें Intel Killer Ethernet और Intel Killer Wi-Fi 6E AX1675i, Bluetooth 5.4 दिया गया है। Acer Aspire X 16 AI में 84Wh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है।

Created On :   1 Jun 2026 4:45 PM IST

Tags

Next Story