Computex 2026: आसुस ने पेश किए ProArt P16 और ProArt P14, ये पहले AI लैपटॉप हैं जिनमें NVIDIA RTX Spark चिप्स है

आसुस ने पेश किए ProArt P16 और ProArt P14, ये पहले AI लैपटॉप हैं जिनमें NVIDIA RTX Spark चिप्स है
ये दोनों लैपटॉप खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स, 3D डिजाइनर्स और AI डेवलपर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने Computex 2026 में अपने नए AI-फोकस्ड क्रिएटर लैपटॉप्स ASUS ProArt P16 और ASUS ProArt P14 लॉन्च किए हैं। ये दोनों लैपटॉप खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स, 3D डिजाइनर्स और AI डेवलपर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। नए ProArt P16 और P14 में NVIDIA का नया RTX Spark प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें Blackwell RTX GPU और 20-कोर Grace CPU का संयोजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये सिस्टम 1 पेटाफ्लॉप तक AI कंप्यूटिंग क्षमता और 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी प्रदान करते हैं, जिससे बड़े AI मॉडल और भारी क्रिएटिव वर्कलोड्स को लोकली चलाया जा सकता है। इसके अनावा कंपनी ने ProArt Mini PC भी पेश किया है।

ASUS ProArt P16 और ProArt P14 की उपलब्धता

कंपनी के अनुसार,ProArt P16 और ProArt P14 चुनिंदा बाजारों में 2026 की दूसरी छमाही (Fall 2026) से उपलब्ध होंगे। कीमत और क्षेत्रवार उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के करीब घोषित की जाएगी।

ASUS ProArt P16 और ProArt P14 के स्पेसिफिकेशन

ASUS ने इन लैपटॉप्स को पहले के ProArt मॉडल्स की तुलना में और अधिक पोर्टेबल बनाया है। ProArt P16 की मोटाई केवल 12.9mm और वजन लगभग 1.77 किलोग्राम है, जबकि ProArt P14 इससे भी हल्का है। ProArt P16 में 16-इंच 4K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जबकि ProArt P14 में 3K OLED HDR पैनल मिलता है। दोनों डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट, Pantone Validation और Delta E < 1 कलर एक्यूरेसी के साथ आते हैं, जो प्रोफेशनल क्रिएटिव वर्क के लिए सूटेबल हैं।

कंपनी के अनुसार, ये लैपटॉप 90GB से बड़े 3D सीन रेंडर करने, 12K वीडियो एडिटिंग, 4K AI वीडियो जनरेशन और 120-बिलियन पैरामीटर वाले बड़े AI मॉडल्स को लोकली रन करने में सक्षम हैं। इसके साथ ProArt Creator Hub, MuseTree और StoryCube जैसे AI-संचालित क्रिएटिव टूल्स भी दिए गए हैं।

कहा जाता है कि ये एप्लिकेशन सिस्टम के रिसोर्स को बेहतर बनाने और कंटेंट बनाने के काम में AI-की मदद से मिलने वाले क्रिएटिव फीचर्स जोड़ने में मदद करते हैं। ये लैपटॉप Nano Black और Neo White कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Asus ने इनमें सटीक हैप्टिक टचपैड और AI-बेहतर Windows अनुभव दिए हैं। कंपनी के अनुसार, इनकी बैटरी क्षमता 99.9Wh तक है। इनकी बैटरी पूरे दिन चलती है।

Created On :   2 Jun 2026 5:09 PM IST

Tags

Next Story