- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Dell XPS 13 (2026) लॉन्च हुआ, इसमें...
न्यू लैपटॉप: Dell XPS 13 (2026) लॉन्च हुआ, इसमें है 2.5K डिस्प्ले और Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपने नए लैपटॉप Dell XPS 13 (2026) को लॉन्च कर दिया गया है। यह लैपटॉप XPS लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल है। इस लैपटॉप में Intel के Panther Lake प्रोसेसर लगे हैं, जिन्हें Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 13.4-इंच का 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इस लैपटॉप में 52Wh की बैटरी भी दी गई है। इसमें 1TB PCIe Gen 4 SSD तक की स्टोरेज सुविधा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -iPhone 18 Pro के नए रंगों की तस्वीरें हुई लीक, खास Dark Cherry और Black कलर का हुआ खुलासा
Dell XPS 13 (2026) की कीमत और उपलब्धता
Dell XPS 13 (2026) के बेस प्रोसेसर और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले मॉडल की शुरुआती कीमत $699 (लगभग 66,000 रुपए) है। हालांकि, 16 साल या उससे ज्यादा उम्र के छात्र इस नए लैपटॉप को $599 (लगभग 57,000 रुपए) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसका नया Intel Core Series 3 वेरिएंट और Sky कलर ऑप्शन जल्द ही Dell के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Intel Core Ultra Series 3 कॉन्फिगरेशन और Storm कलर ऑप्शन इस साल के आखिर में उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़े -Vivo TWS 5e चीन में हुआ लॉन्च, इसमें है हाइब्रिड अडैप्टिव ANC और 11mm डायनामिक ड्राइवर्स, मिलेगी 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Dell XPS 13 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
यह लैपटॉप Windows 11 Pro और Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम के ऑप्शन के साथ आता है। इस नए लैपटॉप में 13.4-इंच का 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल) InfinityEdge टचस्क्रीन है, जिसमें 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 500 nits तक की टिपिकल ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, Dolby Vision, 176-डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल और VESA DisplayHDR 400 मिलता है।
Dell की नई XPS सीरीज का यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 Series 3 355 प्रोसेसर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है, जो 4.7GHz की पीक क्लॉक स्पीड और 49 TOPS NPU देता है; इसके अलावा, इसमें Intel Core 5 Series 3 322 प्रोसेसर वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें 16 TOPS NPU है और जिसकी क्लॉक स्पीड 4.6GHz है। इस लैपटॉप में 32GB तक की LPDDR5x रैम और ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए 1TB तक की PCIe Gen 4 SSD दी गई है। इसमें इंटीग्रेटेड Intel Graphics GPU भी मिलता है।
यह भी पढ़े -Vivo S60 Vitality Edition हुआ लॉन्च, इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है
Dell XPS 13 (2026) में 52Wh की बैटरी दी गई है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल-माइक्रोफोन सेटअप के साथ-साथ एक फुल-साइज़ बैकलिट कीबोर्ड और एक क्वाड स्पीकर यूनिट भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का भी सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉल के लिए, इस लैपटॉप में Windows Hello सपोर्ट के साथ 2-मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में दो USB Type-C पोर्ट और दो Thunderbolt 4 पोर्ट शामिल हैं।
Created On :   1 Jun 2026 1:50 PM IST

